फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Fri, 25 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड निवासी एक दिव्यांग किशोरी के साथ दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 511 और 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि बाराकोट विकासखंड निवासी एक महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर उसकी दिव्यांग बेटी के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया था।


मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद पुलिस द्वारा इसकी जांच की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की ओर से पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज कराए गए। बयानों के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी ज्वाला दत्त (75) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed