फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crime_ people injured.

Champawat News: पूर्णागिरि मेले में फिर हुआ हादसा, दिव्यांग यात्री समेत सात घायल

Fri, 07 Apr 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 07 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Crime_ people injured.
बस हादसे में घायल यात्री राम स्नेही।
टनकपुर (चंपावत)। आगे चल रही बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारने से पीछे चल रही बस अनियंत्रित होकर आगे जा रही बस से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक दिव्यांग समेत सात यात्री घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में बेलगाम यातायात व्यवस्था के चलते फिर हादसा हो गया। शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे सीतापुर के श्रद्धालु पूर्णागिरि दर्शन कर मिनी बस (यूपी 16-एफ 9824) से लौट रहे थे कि फ्रांसिस स्कूल के समीप आगे चल रही बस (यूके 03 पीए-0104) के चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारने से श्रद्धालुओं की बस आगे वाली बस से टकरा गई। हादसे में पीछे से टकराई बस में सवार सात श्रद्धालु यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही दुर्घटना स्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। घायलों को दूसरे वाहन से फौरन उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. आफताब आलम और डॉ. मो. उमर ने घायलों का उपचार किया। बाद में एसएसआई बीएस बिष्ट और एआरटीओ सुरेंद्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जान हादसे के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए यात्रियों में प्रमोद कुमार (38) पुत्र राम नरेश, मायावती (45) पत्नी महेश, देवी (40) पत्नी राज, राम स्नेही (53) पत्नी जानकी, श्रीराम (36) पुत्र खंजन लाल, बलवीर (35) पुत्र नत्थू और महेंद्र (34) पुत्र सोहन शामिल हैं। सभी घायल सीतापुर के वदनापुर थाना पिसाना के निवासी हैं, जो बस बुक कराकर मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए आए थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तिवारी ने बताया कि दिव्यांग प्रमोद के पैर में गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed