{"_id":"64305e55807413d1a6084276","slug":"crime-one-arrested-in-banbasa-champawat-news-c-8-1-105585-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेपाली महिला से 2.13 लाख भारतीय करेंसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेपाली महिला से 2.13 लाख भारतीय करेंसी बरामद
Fri, 07 Apr 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने हरियाणा से आई नेपाली महिला से 2 लाख 13 हजार 500 रुपये भारतीय करेंसी बरामद कर जब्त कर ली है। पकड़े गए रुपयों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाने पर आरोपी महिला को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
सहायक कमांडेंट दीवान सिंह कार्की ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बहादुरगढ़ हरियाणा से नेपाल जा रही नेपाली महिला शांति माया थापा की चेकिंग की गई तो उसके पास से 2 लाख 13 हजार 500 रुपये (दो हजार और पांच सौ रुपये के नोट) बरामद हुए। महिला से नोटों के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। टीम में एसी कार्की के अलावा एएसआई अजीत सिंह आदि शामिल थे। संवाद
फोटो 07 टीएनपी 05 पी।