फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crime news in district.

Champawat News: बस चालक ने एएसआई से की हाथापाई, वर्दी फाड़ी

Mon, 30 Dec 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 30 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
सितारगंज। शहर में राष्ट्रीय खेल मशाल निकलने के दौरान रोके गए बस चालक ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। साथ ही एएसआई से हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने चालक के विरुद्ध अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को 38वें राष्ट्रीय खेल की मशाल यात्रा निकल रही थी। चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को रोककर जुलूस को निकाल रहे थे। तभी कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस का चालक बस को लेकर आगे बढ़ रहा था। पुलिस ने चालक को जुलूस निकलने तक बस को किनारे पर खड़ा करने को कहा तो वह पुलिस कर्मियों से गालीगलौज करने लगा। जब पुलिस ने जबरन बस को रोकने का प्रयास किया तो चालक बस से उतरकर एएसआई होशियार सिंह से हाथापाई करने लगा। चालक ने उसके कंधों के दोनों शोल्डर और लगे स्टार को खींच लिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रकाश सिंह दानू आरोपी चालक को पकड़कर कोतवाली ले आए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम ग्राम पचपेड़ा, नानकमत्ता निवासी वीरपाल सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के विरुद्ध अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। बस में सवार कंपनी के कर्मचारियों को दूसरे वाहन से ड्यूटी के लिए भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चलते सड़कों पर जाम को रोकने के लिए पुलिस चौराहों पर तैनात होकर यातायात को नियंत्रित करने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed