{"_id":"5dac61608ebc3e93ca6f98a9","slug":"cricket-tournament-started-tanakpur-news-hld361105164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन
अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में पीलीभीत इलेवन एकेडमी ने बनबसा को छह विकेट से हराया। पीलीभीत ने 8.3 ओवर शेष रहते हुए मैच जीत लिया।
खेल विभाग की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बनबसा इलेवन और पीलीभीत के बीच हुआ। बनबसा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 98 रन ही बना सकी। जवाब में पीलीभीत एकेडमी ने 11.3 ओवरों में चार विकेट गवांकर मैच जीत लिया।
शिवम ने सर्वाधिक 29 और ऋषभ ने 19 रन बनाए। स्कोरर की भूमिका मनीषा कुंवर और कामिनी ने निभाई। लक्ष्मण चंद लक्की ने आंखों देखा हाल सुनाया। वहां उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, कोच दीपक सेठी, वरिष्ठ खिलाड़ी विकास विष्ट, बचीनाथ, कम सिंह, दीपक पचौली, भारती, मोहन सिंह आदि थे।