{"_id":"64eb6e5379dbaf2d3f0451f4","slug":"cricket-player-of-tanakpur-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-725-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा के संदीप और विकास उत्तराखंड पैरा क्रिकेट टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा के संदीप और विकास उत्तराखंड पैरा क्रिकेट टीम में शामिल
Sun, 27 Aug 2023 09:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 27 Aug 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राजस्थान के उदयपुर में 28 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होने वाली राष्ट्रीय पैरा टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन हो गया है। इसमें चंपावत के बनबसा से दो खिलाड़ियों संदीप रस्तोगी और विकास चंद का चयन हुआ है।
फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव प्रेम कुमार, राज्य डीसीसीआई कोऑर्डिनेटर एवं प्रबंधक नवीन चौहान और रणजी खिलाड़ी कोच फतेह सिंह के पर्यवेक्षण में 23 अगस्त को देहरादून में ट्रायल के बाद राज्य की दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन किया गया है। एसोसिएशन के सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि बनबसा भजनपुर निवासी संदीप रस्तोगी और बनबसा चंदनी निवासी विकास चंद को टीम में जगह मिली है।
इसके अलावा देहरादून के राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, उत्तरकाशी के तुरार रमोला, अंकित लाल, रुद्रप्रयाग के अंकित शुक्ला, मोहित कुमार, ऊधमसिंह नगर के अक्षय कुमार, अल्मोड़ा के कुंदन राम, पवन कुमार, बागेश्वर के दीपक और पिथौरागढ़ के दलीप का भी राज्य पैरा टीम में चयन हुआ है। बताया गया कि टीम के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग से पूर्व चयनित खिलाड़ी देहरादून में अभ्यास करेंगे।