{"_id":"5fedc6408ebc3e3c8e59f627","slug":"cricket-in-banbasa-tanakpur-news-hld409331329","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनाल इलेवन ने किया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनाल इलेवन ने किया ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन
बनबसा गैस ग्राउंड में क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। प्रथम गैस ग्राउंड टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में केनाल इलेवन ने पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने पुरस्कार बांटे।
मीना बाजार स्थित गैस ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले में केनाल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर अमित के 49 रनों की बदौलत छह विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में पूर्णागिरि की टीम 93 रन पर ढेर हो गई। मोहित ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। अंपायर विकास कश्यप, रवि कश्यप और स्कोरर अशोक भंडारी थे। आंखों देखा हाल यश ने सुनाया। सरबजीत सिंह, विकास कश्यप, शक्ति सिंह, मोहित कुरैशी, विकास कश्यप आदि ने सहयोग दिया। वहां जसवंत सिंह बसेड़ा, अमर जीत सिंह गांधी, बंटी, मोहन चंद आदि थे।
टनकपुर स्टेडियम का अगले चक्र में प्रवेश
बनबसा (चंपावत)। पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब की ओर से राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश राजा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को चंदफार्म खेल मैदान में टनकपुर स्टेडियम और गांधी ग्राउंड टनकपुर के बीच मैच खेला गया। पहले खेलते हुए टनकपुर स्टेडियम ने प्रिंस के 51 रनों की बदौलत 16 ओवर में 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधी ग्राउंड की टीम 13 ओवर में 80 रन ही बना सकी। अंपायर विजय जोशी व नवीन भट्ट, स्कोरर राजेंद्र धामी, केसर सिंह खोलिया थे। आंखों देखा हाल भीम ने सुनाया। ललित चंद, आदित्य राजा, तरुण भट्ट, पवन खोलिया, केवल रावत, अमित कुमार, सूरज चंद आदि थे।