{"_id":"6148c0ce8ebc3e519823b92d","slug":"craud-in-hospital-of-lohaghat-champawat-news-hld438646418","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों से बंद जन औषधि केंद्र के ताले खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों से बंद जन औषधि केंद्र के ताले खुले
विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए बारी का इंतजार करते मरीज।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रविवार को उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की अव्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया था।
इसका असर हुआ कि करीब पांच दिनों से बंद जन औषधि केंद्र का ताला सोमवार को खुल गया। इससे मरीजों को काफी राहत मिली। हालांकि अब भी डॉक्टर कुछ दवाएं बाजार से मंगा रहे हैं।
सोमवार को अस्पताल में 150 से अधिक मरीज पहुंचे थे। अस्पताल में तैनात बाल रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित 10 डॉक्टरों की ओर से रोगियों का उपचार किया जा रहा था। जनऔषधि केंद्र खुलने से रोगियों ने केंद्र से सस्ती दवाएं मिलीं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।
अस्पताल में रोगियों की सामान्य जांच समेत कोरोना जांच भी हो रही थी। चिकित्सक डॉ. अमन अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में टायफायड के रोगी अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को फिल्टर किया या उबालकर ठंडा किया गया पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
स्टाफ की कमी से नहीं हो रहा आईसीयू का संचालन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, ईएनटी चिकित्सक के पद खाली हैं, जबकि महिला रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, बाल रोग, नेत्र रोग विशेष चिकित्सक तैनात हैं। वहीं अस्पताल की आईसीयू यूनिट उद्घाटन के बाद से बंद है। स्टाफ न होने के कारण आईसीयू का संचालन नहीं हो पा रहा है।
अस्पताल में 15 डॉक्टर तैनात हैं। अस्पताल में आने वाले रोगियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों इसके लिए रोस्टर के आधार पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह, दोपहर, शाम, रात को रोस्टर के आधार पर डॉक्टरों की ओर से सेवाएं दी जा रहीं हैं। डॉक्टरों से बाहर से दवाएं न लिखने के लिए कहा गया है।
- डॉ. जुनैद कमर, चिकित्साधीक्षक, उप जिला अस्पताल, लोहाघाट।