{"_id":"61be334895eb885b7049eb51","slug":"covid-test-in-banbasa-border-tanakpur-news-hld4480695141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को सात नेपाली नागरिक निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को सात नेपाली नागरिक निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बनबसा सीमा पर कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखातीं नेपाली महिलाएं। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नेपाल से भारत आ रहे नेपाली नागरिकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। सप्ताहभर में यहां नेपाल समेत बाहर से आने वाले संक्रमितों की संख्या 75 तक पहुंच गई है। इनमें से नेपाल से आने वालों की संख्या 70 एवं बनबसा के प्रवेश द्वार जगबूड़ा पुल पर पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि जांच में कोरोना संक्रमित मिलने पर लोगों को नेपाल और जगबूड़ा पुल से वापस लौटाया जा रहा है। शनिवार को नेपाल से भारत आ रहे लोगों में से सात नेपाली नागरिक कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें वापस नेपाल भेजा गया। शनिवार को जगबूड़ा पुल से भी तीन कोरोना संक्रमितों को लौटाया गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में सीमा पर नेपाल से आने वाले 200 लोगों की एंटीजन एवं 649 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। करीब 500 लोगों के टीकाकरण प्रमाणपत्र जांचे गए हैं। संक्रमण से चिंतित गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, सचिव जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, कै. हरीश कापड़ी, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, सूबेदार बीबी पांडेय, डीडी कापड़ी, हवलदार भूपाल भट्ट, विक्रम सिंह खाती आदि ने प्रशासन से जांच और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।