{"_id":"61df1cf4177ee10ce06eef54","slug":"covid-in-champawat-tanakpur-news-hld450779632","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में मिले 119 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में मिले 119 संक्रमित
विज्ञापन
Covid in Champawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/बनबसा/टनकपुर/लोहाघाट। चंपावत जिले में बुधवार को 98 सैंपल पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में 98 लोग कोरोना संक्रमित मिले। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें घर पर ही उपचार दिलाया जाएगा।
जिले के मैदानी क्षेत्र में बुधवार को 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि बनबसा में जगबूड़ा जांच चौकी पर तीन लोग संक्रमित मिले, जिनमें से पीलीभीत से आ रहे पिथौरागढ़ निवासियों को वापस पीलीभीत भेज वहां प्रशासन को सूचना दे दी गई है। तीसरा कोरोना संक्रमित बनबसा थाना कर्मी समेत टनकपुर के पांच संक्रमितों को भी होम आइसोलेट किया गया है।
इनमें से टनकपुर में सेवारत दो लोगों को उनके घर खटीमा भेजा गया है। उधर नेपाल से आने वालों में बुधवार को दो लोग संक्रमित पाए गए जिन्हें वापस नेपाल भेजा गया है। डॉ. दानिश ने बताया कि दोपहर बाद तक नेपाल से आने वालों में से 166 नेपाली नागरिकों के एंटीजन टेस्ट किए जा चुके थे। बुधवार को बनबसा बाजार का साप्ताहिक अवकाश होने से नेपाल से आने वालों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
लोहाघाट क्षेत्र में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में एक एसबीआईसी कर्मी सहित दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। क्षेत्र में अब कुल 16 सक्रिय मामले हो गए हैं। एसबीआई में कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने पर बुधवार को लंच के बाद एसबीआई को बंद कर बैंक को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि बुधवार को कोरोना की जांच के बाद दो संक्रमित मिले हैं।
एसएसबी, आईटीबीपी, बैंक कर्मी समेत पिथौरागढ़ में 36 कोरोना संक्रमित
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना जांच में एसएसबी, आईटीबीपी और बैंक कर्मियों समेत 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 199 पहुंच गई है। बुधवार को कोरोना जांच में 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एसबीआई वड्डा के बैंक कर्मी, एसएसबी और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं। बैंक में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना सैंपल लिए थे।
सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि संक्रमितों में 30 आरटीपीसीआर, पांच एंटीजन और एक व्यक्ति ट्रूनेट जांच में संक्रमित मिला है। 13 संक्रमितों ने 14 दिन का आइसोलेशन पूरा कर लिया है। संक्रमितों में से 13 अस्पताल और 186 होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि वड्डा के बैंक को तीन दिन बाद सैनिटाइज कर खोला जाएगा।