फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona vaccine ends in Lohaghat sub district hospital

लोहाघाट उप जिला अस्पताल में खत्म हुए कोरोना के टीके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine ends in Lohaghat sub district hospital
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में कोरोना टीके समाप्त हो गए हैं। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में बुधवार को टीके लगाने के लिए सुबह से ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का क्रम शुरू हो गया था। करीब डेढ़ बजे 120 लोगों को कोरोना टीके लगाने के बाद टीके समाप्त हो गए। इसके चलते विभिन्न स्थानों से आए लोगों, बुजुर्गों को निराश होकर लौटना पड़ा। हेमा देवी, सरस्वती, कमला, तेज सिंह, दयाल राम, प्रकाश चंद्र, रमेश भट्ट आदि का कहना था कि वह अस्पताल में कोरोना टीका लगाने आए थे, उनकी बारी आने से पहले ही टीके समाप्त हो गए। जिससे उनकी खाली भागदौड़ हुई। इधर चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह ने बताया कि लोहाघाट सीएचसी में कोरोना वैक्सीन समाप्त हो गई हैं। अधिकारियों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र रौंसाल, दिगालीचौड़, मडलक, किमतोली, चमदेवल, विविल और कर्णकरायत में टीकाकरण कार्य जारी है।
बिना वैक्सीन लगाए वापस लौटे लोग
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। बड़ालू के प्राथमिक अस्पताल में कोविड वैक्सीन समाप्त होने से लोगों को टीका नहीं लग पाया। इससे नाराज लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी प्रकट की। ग्रामीणों ने वैक्सीन समाप्त होने की सूचना प्रधान को देने की बात कही।
विज्ञापन

बड़ालू के अस्पताल में बुधवार सुबह से ही पास के सेठीगांव, लमतड़ा, बलतड़ी, मजिरकांडा, गौरीहाट और बिषखोली आदि गांवों के लोग टीका लगाने पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद स्टाफ ने वैक्सीन समाप्त होने की बात बताई। इससे ग्रामीण गुस्सा हो गए। अधिकांश लोग जीप बुक कर टीका लगाने आए थे। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन समाप्त होने की सूचना प्रधान को देने की मांग की है। टीका न लगने के बाद लोग पैदल ही घरों को निकल गए। टीका नहीं लगने से लीला देवी, कलावती देवी, शकुंतला देवी, कमला देवी, मोहन सिंह, जोगा राम टम्टा, हरीश प्रसाद वापस लौटे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों और महिलाओं को बांटे गए मास्क
चंपावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई ने जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को कोविड गाइड लाइन के पालन के लिए प्रेरित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक और जिला महामंत्री शैलेश जोशी के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने आए बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य को मास्क और सैनिटाइजर का वितरित किया। इस मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय, हरीश जोशी, पूरन सिंह, विजय देव, सूरज बोहरा, विकास गिरी, मनीष कापड़ी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट होगा वैक्सीनेशन सेंटर
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उप जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का स्थान बदला जा रहा है। कोविड टीकाकरण केंद्र को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि उप जिला अस्पताल में प्रतिदिन लोग कोरोना जांच के लिए आ रहे हैं, लगातार क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर में ही कोविड वैक्सीनेशन सेंटर होने के चलते यहां बुजुर्ग लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए टीकाकरण केंद्र को अस्पताल परिसर से दूर किया जा रहा है। जाएगा। (संवाद)
टीकाकरण के लिए शुरू हुआ पंजीकरण
चंपावत। चंपावत जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए पहली मई से लगने वाले कोरोना टीके के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चंपावत जिले में 18 साल से 45 साल तक के करीब 1.23 लाख लोग हैं। इस वक्त फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थ केयर वर्कर्स के अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड टीके लगाए जा रहे हैं। (संवाद)

लॉकडाउन तक के लिए वैक्सीन सेंटर किए बंद
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के दो व टनकपुर का एक वैक्सीन सेंटर फिलहाल लॉकडाउन तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि बनबसा एनएचपीसी व श्रीपूर्णागिरि इंटर कालेज स्थित कोरोना वैक्सीन सेंटर व टनकपुर स्थित ट्रामा सेंटर के वैक्सीन सेंटर को लॉकडाउन तक के लिए बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन के बाद पस्थितियों को देखते हुए फिर से उक्त सेंटरों में वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वैक्सीन सेंटरों में लोगों द्वारा कोविड नियमों का पालन न होने के चलते प्रशासन ने लॉकडाउन तक वैक्सीन सेंटर बंद करने का फैसला लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed