{"_id":"5f357a268ebc3eabe67b378a","slug":"corona-in-champawat-tanakpur-news-hld3932883139","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-बनबसा में 17 और मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-बनबसा में 17 और मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
विज्ञापन
रीठा साहिब के क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेती पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/बनबसा/लोहाघाट। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पाए गए सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया है। टनकपुर का एसडीओ कार्यालय और बनबसा एनएचपीसी परिसर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग बढ़ने से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 17 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक संक्रमित शहर के वार्ड संख्या 11 के हैं। सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों में एक दवा विक्रेता, उनकी पत्नी, बेटी के अलावा यूपीसीएल के एक जेई की पत्नी और कोतवाली का एक दरोगा भी शामिल है। वार्ड नंबर 11 का 17 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय किशोर, 38 वर्षीय महिला भी संक्रमित है। नायकगोठ निवासी 14 वर्षीय किशोर, मीना बाजार बनबसा निवासी 25 वर्षीय युवक, चंदनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, चंद फार्म की 51 वर्षीय महिला, चंद फार्म की ही 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में 74 वर्षीय बुजुर्ग समेत 32 वर्षीय युवक भी शामिल है। कोरोना से बचाव के मद्देनजर बनबसा एनएचपीसी परिसर को लॉक किया गया है। परिसर को विभिन्न जोनों में बांटकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच एनएचपीसी में किसी का भी प्रवेश वर्जित किया गया है। उपमहाप्रबंधक आनंद टैंभरे ने बताया कि एनएचपीसी परिसर स्थित एसबीआई बैंक जाने वालों को पूरी सावधानी के साथ सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि विभागीय कर्मियों को अपने विभागीय हेड की अनुमति पर ही कार्य विशेष से ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। टनकपुर का एसडीओ कार्यालय भी तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एसडीओ शोएब रजा ने बताया कि अब कार्यालय 17 अगस्त को खुलेगा। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से 16 अगस्त तक उप खंड कार्यालय में न आने की अपील की है। उनके कार्यालय के बाहर इसका नोटिस भी चस्पा किया गया है।
एसडीएम ने क्वारंटीन सेंटर का मुआयना किया
रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी ने रीठा साहिब गुरुद्वारे में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्थाएं ठीकठाक मिली। केंद्र में इस वक्त 26 लोग क्वारंटीन है। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, पैरा लीगल वालंटियर हयात राम, लाल दास कुमार आदि लोगों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
कोविड-19 मीटर
चंपावत: 98