{"_id":"68c45437a39609c94b06d2f1","slug":"contractors-boycotted-the-tender-process-at-the-pwd-office-champawat-news-c-229-1-cpt1001-129248-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोनिवि दफ्तर पर ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोनिवि दफ्तर पर ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया का किया बहिष्कार
Fri, 12 Sep 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के लोनिवि परिसर में टेंडर प्रक्रिया का बहिष्कार करते ठेकेदार । स्रोत: ठेकेदार
चंपावत। लोनिवि कार्यालय परिसर में ठेकेदारों ने नई टेंडर नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया का भी बहिष्कार किया।
शुक्रवार को ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष मंदीप ढेक के नेतृत्व में ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि पहले कार्य का अनुभव 25 प्रतिशत मांगा जाता था लेकिन अब 80 प्रतिशत कर दिया गया है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लागू नई टेंडर नीति से जिले के 80 प्रतिशत से अधिक ठेकेदार आने वाले समय में प्रभावित होंगे। सरकार की इस नीति से छोटे ठेकेदारों की आजीविका प्रभावित होगी। कई ठेकेदार को काम से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से फिर से पुरानी टेंडर नीति को लागू करने की मांग की है। इस दौरान आन सिंह कुंवर, किशोर खर्कवाल, नंदा बल्लभ कापड़ी, भगवत चौधरी, नाथ सिंह बोहरा, धीरज नेगी, दिनेश जोशी, अनिल बोहरा, बची सिंह महर, नवीन उप्रेती, रितेश तड़ागी, भूपेंद्र नाथ, अशोक तड़ागी आदि मौजूद रहे। संवाद