फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Contract workers of Jal Sansthan furious, demonstrated vigorously

भड़के जल संस्थान के संविदा कर्मी, जोरदार प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Contract workers of Jal Sansthan furious, demonstrated vigorously
चंपावत। सम्मानजनक मानदेय और नियमितीकरण आदि मांगों के लिए जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ से जुड़े कर्मियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। अनदेखी होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

श्रमिक संघ का कहना है कि 95 संविदा कर्मियों के सहारे चंपावत शाखा की 300 पेयजल योजनाओं का संचालन और रखरखाव किया जा रहा है। इसके बावजूद आउटसोर्स एजेंसी उनका उत्पीड़न कर रही है। कुशल श्रमिकों को विभाग 15 हजार रुपये मासिक देता है, लेकिन एजेंसी उन्हें महज आठ हजार रुपये देती है। अकुशल श्रमिकों को 13 हजार के बजाय सात हजार रुपये मिल रहे हैं। संगठन ने आउटसोर्स एजेंसी को हटाकर सीधे विभाग के माध्यम से भुगतान करवाने की मांग की। जल संस्थान कर्मचारी संघ के शाखाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने इस आंदोलन को समर्थन दिया। इनमें मोहन खाती, पूनम फर्त्याल, गणेश दत्त राय, प्रकाश राय, कैलाश राय, भैरव राय, नरेंद्र पाटनी, गिरीश महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed