फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Contestants for the Municipal Body Elections

नगर निकाय चुनावों के लिए दावेदारों ने ताल ठोंकी

Sat, 07 Apr 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sat, 07 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Contestants for the Municipal Body Elections
चंपावत में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा दावेदारों की नब्ज टटोलते पर्यवेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 चंपावत व लोहाघाट नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों में जोर आजमाइश शुरू हो गई है। पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य ममता पलड़िया, यूएसनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए चंपावत व लोहाघाट में नौ-नौ कार्यकर्त्ताओं ने दावा किया।     शनिवार को जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी की अध्यक्षता व महामंत्री नवीन बोहरा के संचालन में हुई बैठक में पर्यवेक्षकों ने तमाम पहलुओं को दृष्टिगत रख प्रत्याशी चयन करने की बात कही। पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट हो पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर चंपावत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, मुकेश कलखुड़िया, त्रिलोक गिरि, प्रदीप भट्ट, देवीदत्त जोशी, पवन गिरि और लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष विपिन वर्मा, भुवन भट्ट, ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, हेमा जोशी, मोहित पाठक, एलएम जोशी, कैलाश पांडेय,  श्याम ढेक, पार्वती रावत, अशोक गड़कोटी, बसंत मुरारी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


चंपावत नगर पालिका के लिए इन लोगों ने की दावेदारी
पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सभासद दीपक तड़ागी, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सज्जन वर्मा, बॉबी उर्फ नीरज वर्मा, मणिप्रभा तिवारी व चंद्रकला तड़ागी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



इन लोगों ने की लोहाघाट नगर पंचायत के लिए दावेदारी  
नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, गोविंद वर्मा, दीपक ओली, विवेक ओली, रेनू गड़कोटी, मनोज कुमार, विपिन वर्मा, विनोद गोरखा, सूरज सार्की व सभासद रमा देवी, भागीरथी टम्टा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed