{"_id":"6751ebea6f23b675010d0ccb","slug":"consultant-agency-shared-draft-sharda-corridor-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-116621-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा कॉरिडोर के ड्राफ्ट को कंसल्टेंट एजेंसी ने प्रशासन से किया साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा कॉरिडोर के ड्राफ्ट को कंसल्टेंट एजेंसी ने प्रशासन से किया साझा
Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट शारदा कॉरिडोर के सर्वे की कंसल्टेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने एसडीएम आकाश जोशी के साथ ड्राफ्ट रिपोर्ट को साझा किया। इसमें रिंग रोड, शारदा के किनारे मरीन ड्राइव, वाटर स्पोर्ट्स, ईको टूरिज्म के तहत नंधौर में विकास, पूर्णागिरि धाम में एक और रोपवे, अत्याधुनिक रैन बेसेरा आदि शामिल हैं। एसडीएम ने बताया कि एजेंसी की ओर से फाइनल रिपोर्ट जिलाधिकारी और शासन को जल्द भेजी जाएगी।
बता दें कि वर्तमान में प्रशासन की ओर से शारदा कॉरिडोर को धरातल में उतारने की तैयारी चल रही है। कॉरिडोर के निकट भविष्य में बनने से क्षेत्र में धार्मिक और नैसर्गिक पर्यटन को बढ़ावा और रोजगार के नए अवसर, विकास की उम्मीद जग गई है। बुधवार को कंसल्टेंट एजेंसी के टीम लीडर अरुण कुमार सिंह ने एसडीएम के साथ सर्वे पर चर्चा का दौर शुरु किया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एसडीएम के साथ ड्राफ्ट रिपोर्ट को साझा किया। इसके बाद एसडीएम जोशी ने बताया कि ड्राफ्ट रिपोर्ट मेें क्षेत्र के विकास के लिए रिंग रोड, ड्रेनेज सिस्टम, मेला कंट्रोल रूम, शारदा के किनारे मरीन ड्राइव, वाटर स्पोर्ट्स, ईको टूरिज्म के तहत नंधौर अभयारण्य में विकास, मां पूर्णागिरि धाम में एक और रोपवे बनाने के लिए फिजिविलिटी स्टडी, धाम में जाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सुविधा, धाम में अत्याधुनिक रैन बसरे बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। पयर्टन के साथ क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कॉरिडोर में कार्यों का समावेश किया जा रहा है। एजेंसी की ओर से जल्द फाइनल रिपोर्ट डीएम और शासन को भेजी जा रही है। बहरहाल, अब विकास की उम्मीद कॉरिडोर के सर्वे से निकलकर आकार लेने की उम्मीद जग गई है।
कॉरिडोर में डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम से लगेगा कूड़े पर अंकुश
टनकपुर (चंपावत)। शारदा कॉरिडोर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की डिजिटल डिपोजिट रिफंड सिस्टम भी ड्राफ्ट में शामिल है। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि इसमें दुकानों से पानी की बोतल आदि जब पर्यटक क्रय करेगा तो वह उक्त पानी की बोतल या अन्य के साथ निश्चित राशि जैसे 20 रुपये प्रति बोतल पर 30 रुपये प्रति बोतल धन देगा। उक्त 10 रुपये निर्धारित स्थानों पर खाली बोतल जमा करने पर वापस लौटा दी जाएगी। प्लास्टिक की थैली समेत अन्य वस्तुओं पर यह सिस्टम पर विचार होगा।