{"_id":"65fb1738fe21dc7efb05931c","slug":"construction-of-three-temporary-police-stations-completed-in-the-fair-area-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102516-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मेला क्षेत्र में तीन अस्थायी थानों का निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मेला क्षेत्र में तीन अस्थायी थानों का निर्माण पूरा
Wed, 20 Mar 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
बूम पार्किंग स्थल में खड़ी श्रद्धालुओं को लेकर पहुंची बसें और आगे बढ़ते श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में लोकसभा चुनाव के साथ कड़ी सुरक्षा की चुनौती पर खरा उतरने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मेला क्षेत्र में तीन अस्थायी थाना, सीसी टीवी कैमरे और बम निरोधक दस्ते के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। 24 मार्च तक बाहर से आने वाले पुलिस बल भी आमद हो जाएगी। थाना चौकियों का अस्थायी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
बता दें कि मेले का काउंट डाउन शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर 26 मार्च से 15 जून तक घोषित मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को पूरा कराया जा रहा है। इस बार मेला अवधि के बीच लोससभा चुनाव हैं, प्रशासन के लिए लाखों की तादाद में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखना भी चुनौती है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मेला क्षेत्र में काली मंदिर, ठूलीगाड़, भैरव मंदिर में अस्थायी थाना बनाया गया है जबकि हनुमान चट्टी में चौकी बनाई गई है।0
ठूलीगाड एसओ हरीश प्रसाद, भैरव मंदिर एसओ हेमंत सिंह कठैत, काली मंदिर एसओ देव नाथ गोस्वामी को तैनात कर दिया गया है। विभाग से मेले के लिए एसआई 38, हेड कांस्टेबल 40, कांस्टेबल 240, ट्रैफिक टीएसआई पांच, होम गार्ड 100, पीआरडी 70 , एक कंपनी और एक प्लाटून पीएससी, तीन फायर यूनिट, एक बम निरोधक दस्ते की डिमांड की गई है। वर्तमान में 18 एसआई, 100 कांस्टेबल उपलब्ध हैं। एनडीआरएफ की दो टीम भी मंगाई गई हैं। एक प्लाटून पीएससी की तैराक टीम भी मंगाई है, जो घाटों पर तैनात रहेगी। ठूलीगाड़ में सात सीसीटीवी कैमरे, ककरालीगेट और आरटीओ तिराहा, बूम में तीन, भैरव मंदिर, काली मंदिर में भी जगह-जगह कैमरे की नजर रहेगी। मंदिर समिति की ओर से मुख्य मंदिर क्षेत्र में 11 कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट
बूम पार्किंग में श्रद्धालुओं की बसें होने लगीं पार्क
टनकपुर। बुधवार को उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु बसों से मां के दरबार में पहुंचे। इससे बूम पार्किंग स्थल में मां के जयकारों की गूंज रही। ठूलीगाड़ अस्थायी थाना एसओ हरीश प्रसाद ने बताया कि काफी संख्या में बसें पार्क हुई हैं। मेले के दौरान भारी वाहन बस, ट्रैक्टर ट्राली, छोटा हाथी, पिकअप आदि को बूम पार्किंग में ही रोक दिया जाएगा। ठूलीगाड़ में कार पार्किंग के लिए चूका रोड में करीब दो किमी सड़क के किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के दौरान व्यवस्था पर सीसी टीवी से भी नजर रहेगी।