फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of Snanghat

शारदा तट पर क्षतिग्रस्त स्नानघाट का पुनर्निर्माण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of Snanghat
टनकपुर स्नानघाट पर होता निर्माण। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी तट पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त स्नानघाट का पुनर्निर्माण कार्य शुरू होते ही अनियमितता की शिकायत पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

पिछली बरसात में आई बाढ़ से शारदा तट स्थित स्नानघाट क्षतिग्रस्त हो गया था। लोगों ने इसे सुधारने की मांग की थी। अब इस घाट पर सीमेंट और कंकरीट के ब्लॉकों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 40 लाख रुपये की लागत से आठ जॉब तय किए गए हैं। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के जेई सतीश कुमार ने बताया कि स्नानघाट किनारे रहने वाले लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत विभाग से की। आरोप लगाया कि ठेकेदार मिट्टीयुक्त रेत मिलाकर ब्लॉक बना रहा था। जेई ने बताया कि अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी पर व्यस्त होने के कारण अगले आदेश तक निर्माण कार्य रुकवा दिया। स्नानघाट निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

दो दिन खनन निकासी रहेगी बंद
टनकपुर (चंपावत)। स्टोन क्रेशरों की आईडी लॉक होने से शनिवार को खनन कार्य प्रभावित हुआ है। अधिकतर वाहन स्वामी अपने वाहन खड़े करने के लिए मजबूर हुए। इससे खनन मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट हो गया है जबकि रविवार को अवकाश होने एवं सोमवार को चुनाव के कारण खनन कार्य बंद रहेगा। इससे वाहन स्वामियों समेत मजदूरों की आय प्रभावित होगी। शारदा नदी में 17 दिसंबर 21 से खनन कार्य शुरू हुआ था। यहां ट्रैक्टर, शक्तिमान ट्रक एवं डंपर समेत 570 वाहन खनन कार्य में लगे हैं। इनमें से 475 वाहनों से उपखनिज लाकर स्टोन क्रेशरों में बेचा जाता है। वन निगम के खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि 10 फरवरी को 2598.660 घनमीटर, 11 को 1723 घनमीटर, 12 फरवरी को 979.71 घनमीटर उपखनिज की निकासी हुई। उन्होंने बताया कि यहां संचालित दो स्टोन क्रेशरों की उपखनिज स्टॉक क्षमता 84 हजार घनमीटर है। खनन प्रभारी ने बताया कि सोमवार को मतदान के लिए खनन निकासी बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed