फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of Sipti-Amkadiya Motor Marg started

सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 07 Apr 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sat, 07 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Construction of Sipti-Amkadiya Motor Marg started
सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग में जेसीबी चलाकर काम की शुरुआत करते जन प्रतिनिधि व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार का दिन क्वैराला घाटी के  सिमाड़, जमतोला, सैंदर्क, कोयाटी, मटेला, अमकड़िया, ग्वाड़, भंतोला, नंदोला, दुनियां, ओखलढुंगा, मिर्तोला आदि गांवों लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं था। 13 साल तक सड़क के लिए संघर्ष करने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 14.15 किमी लंबी सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग की कटिंग शुरू हो गई है। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने रिबन काटकर कटिंग कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


शुभारंभ कार्यक्रम में पंडित बृजेश जोशी ने पूजा-अर्चना कराई। क्वैराला घाटी समग्र विकास जन मंच के संयोजक जनकवि डॉ. प्रकाश जोशी शूल ने ग्रामीणों की ओर से शॉल ओढ़ाकर विधायक का सम्मान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कहा गया कि सड़क से 17 गांवों में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।  
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता एके वर्मन ने बताया कि 826.21 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क की कटिंग 18 महीने में पूरी हो जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, दुग्ध संघ अध्यक्ष नवीन तड़ागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, बसंत तड़ागी, मुकेश कलखुड़िया, श्याम सिंह,  बीडीसी सदस्य घनश्याम भट्ट, राजेश कुमार, जगदीश राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed