फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of bridges on Poornagiri road should be done soon

पूर्णागिरि मार्ग के पुलों का जल्द हो निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridges on Poornagiri road should be done soon
मुख्यमंत्री को संबांधित ज्ञापन तहसील में देते सुरज सेवा दल कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत जिले में आम जनता की परेशानियों से अवगत कराने को सुराज सेवा दल ने मुख्यमंत्री को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। इसमें मां पूर्णागिरि धाम की सड़क के अलावा प्रस्तावित पुलों का निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई है। उन्होंने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

सुराज सेवा दल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में चंपावत से लोहाघाट, पिथौरागढ़, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, मुंसियारी, धारचूला, झूलाघाट संपर्क करने वाली खस्ताहाल सड़कों का जीर्णोद्धार करने, ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यमार्ग से जोड़ने को संपर्क मार्गों का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगा प्रदेश को नशा मुक्त करने, भ्रष्ट अधिकरियों पर कार्रवाई करने, पलायन की समस्या पर रोक लगाने को कारगर उपाय करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में सुराज सेवा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, कुमाऊं अध्यक्ष सुनीता भट्ट, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूजा नेगी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र पंत आदि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed