{"_id":"64456e692e71cd3ac1072346","slug":"construction-is-on-hipe-champawat-news-c-8-1-120455-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: युद्ध स्तर पर चल रहा शारदा घाट की सुरक्षा, बूम घाट का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: युद्ध स्तर पर चल रहा शारदा घाट की सुरक्षा, बूम घाट का निर्माण कार्य
Sun, 23 Apr 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर नगर के शारदा स्नानघाट में होता सुरक्षा निर्माण कार्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा स्नानघाट की सुरक्षा के लिए स्पर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। बूम में स्नानघाट का करीब साठ प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। आपदा और नाबार्ड मद से हो रहे दोनों निर्माण कार्यों के पूरा होने से शारदा में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को स्नान की बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में पर्यटन भी बढ़ेगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर नगर के शारदा स्नानघाट के प्लेट फार्म की सुरक्षा का कार्य शुरू हुआ है। आपदा मद में छह करोड़ सात लाख रुपये की लागत से 95 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा और 7.5 मीटर ऊंचे सीसी स्पर और घसियारा मंडी नाले से घाट तक सुरक्षा दीवार का निर्माण हो रहा है। इसके बनने से शारदा की बाढ़ से स्नानघाट के प्लेटफार्म में कटाव का खतरा दूर होगा।
कार्यदायी सिंचाई विभाग का कहना है कि अगस्त तक सुरक्षा कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इधर पूर्णागिरि धाम मार्ग के बूम में भी नाबार्ड मद से चार करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े स्नानघाट का निर्माण तेजी से चल रहा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ इं. आरके यादव ने बताया कि घाट का करीब साठ प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।