फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   congrssh prdarshan

प्राइवेट अस्पतालों में मची लूट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
congrssh prdarshan
चंपावत/लोहाघाट। कोरोना महामारी के दौर में प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के साथ हो रही लूट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऐसे समय में जब अस्पतालों को मानवता को बचाने के लिए मदद के लिए स्वयं ही आगे आना चाहिए था, लेकिन इसके उल्टे मरीजों के साथ लूट खसोट की जा रही है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की मनमानियों की जानकारी सरकार को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे देश के लोगों में लगातार आक्रोश पनप रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्राईवेट अस्पतालों में मरीजों के साथ हो रही लूट के खिलाफ सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के मल्ली बाजार चौराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिला महामंत्री विकास साह, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, राजेंद्र कुमार, भैरव लाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

लोहाघाट में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट अस्पतालों पर कोरोना काल में मरीजों से मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में अपने घरों में रहकर धरना दिया। लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा का कहना था कि कोविड महामारी के दौर में सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। सरकार की आड़ में निजी अस्पतालों द्वारा उपचार के नाम पर मरीजों से भारी रकम वसूली जा रही है। अपने घरों में धरना देने वालों में भुवन चौबे, चिराग फर्त्याल, हेमंत कापड़ी, अशोक माहरा, गोकुल कोहली, राजू, नीरज सिंह , किशोर माहरा, प्रकाश मेहरा, शुभम ढेक, सोनम बोहरा, नीरज कालाकोटी, कुंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, विमलेश, दीपक, सुरेंद्र, कमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed