फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen furious over the continuous increase in the prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी पर भड़के कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Congressmen furious over the continuous increase in the prices of petrol and diesel
चंपावत में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से पिथौरागढ़ और चंपावत में कांग्रेसी भड़क उठे हैं। पिथौरागढ़ में युकां कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय, पेट्रोल पंप और अपने अपने आवास पर सरकार के खिलाफ धरना दिया। चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने हाथों पोस्टर लेकर बैंक रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में शनिवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने डीएम कार्यालय में सरकार के खिलाफ धरना दिया। अन्य कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप और घरों में रहकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। युकां जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सस्ते होने के बाद भी देश में पेट्रोल ,डीजल ,गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं जो जन विरोधी है। युकां कार्यकर्ताओं ने शीघ्र महंगाई कम नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना देने वालों में शुभम बिष्ट, करन सिंह, नवीन ऐरी, प्रकाश देवली, शिवम पंत ,अभिषेक कोहली, ऋषभ कल्पासी, रजत विश्वकर्मा ,भगत परगाई ,नीरज रावल ,कार्तिक खर्कवाल ,विनय वल्दिया, प्रियांशु कोहली आदि शामिल थे।
विज्ञापन

चंपावत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैंक रोड पर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ने से महंगाई ने विकराल रूप ले लिया है। कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। लेकिन राज्य और केंद्र सरकार आंखें मूदें बैठी हैं। उन्होंने जल्द तेल के दामों में कमी न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, महामंत्री विकास साह, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, हरगोविंद सिंह बोहरा, मयूख चौधरी, हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, सुनील कुमार आदि पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट मेें भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के आह्वान पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के विरोध में अपने घरों में धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र पेट्रोल, सरसों का तेल, डीजल के दाम कम करने की मांग की। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रति बेरल तेल के दाम कम हैं, जबकि मोदी सरकार आए दिन पेट्रोलियम उत्पादों में वृद्धि कर आम आदमी की महंगाई से कमर तोड़ने का काम कर रही है। धरना देने वालों में शुभम ढेक, प्रकाश शर्मा, नीरज कालाकोटी, सोनम बोहरा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।(संवाद)
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धारचूला में फूंका सांसद का पुतला
धारचूला(पिथौरागढ़)। कांग्रेस ने भाजपा सांसद का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीएससी में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता को सांसद ने कम कर धारचूला और टनकपुर में बराबर क्षमता के प्लांट लगाने को एनएचपीसी को पत्र जारी किया है।
ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल के नेतृत्व में अंबेडकर चौक में सांसद पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सांसद कोविड के मुश्किल वक्त में भी क्षेत्र में नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में पहले से आपदा का दंश झेल रही क्षेत्र की जनता के साथ इस प्रकार का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट और डीडीहाट जिला उपाध्यक्ष महिराज सिंह गर्ब्याल ने कहा सांसद को कोविड काल में लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए था। लेकिन वह ऐसा न कर एनएचपीसी के लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता कम करने में लगे हुए हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रेमा कुटियाल, अंजू रोंकली, दीपक बिष्ट, रूप सिंह दानू, संदीप वर्मा जीतू धामी, रवीश पतियाल महीराज गर्ब्याल,वीरेन्द्र गर्ब्याल,जीवन बिष्ट, सुनील कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रखा उपवास
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ उपवास रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार वैक्सीनेशन में ढिलाई कर रही है। वर्तमान समय में वैक्सीनेशन के नाम पर सेंटर तो खोल दिए गए है पर उन सेंटरों में वैक्सीन की काफी कमी है।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में डीडीहाट में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में सरकार की ओर से लापरवाही की जा रही है। 18 प्लस वैक्सीनेशन बंद है। उन्होंने प्रतिदिन पूरे देश में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी का समय से वैक्सीनेशन हो जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह मेहता पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस गणेश कन्याल, ललित भंडारी ,सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम देऊपा, सेवादल उपाध्यक्ष शंकु जोशी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शेर सिंह चुफाल, नगर अध्यक्ष गिरधर बोरा, राजेश कन्याल, सुरेश आर्या, गणेश राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed