फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen burnt effigy of central and state government

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of central and state government
डीजल, पैट्रोल, रसोई गैस के बढते दामों के विरोध में लोहाघाट में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की। बुधवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर से लोहाघाट मुख्य चौराहे तक पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था केंद्र सरकार रोज , डीजल, रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। महंगाई से आम जन मानस त्रस्त हैं। बढ़ती बेरोजगारी से युवा बेहाल हैं, तीनों काले किसान विरोधी कानूनों से किसान परेशान है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, हरगोविंद बोहरा, दीवान सिंह बिष्ट, नवीन जोशी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश संयोजक त्रिभुवन चम्याल, भुवन चौबे, अमित साह, चिराग फर्त्याल, शुभम ढेक, सोनम बोहरा, रोहित ढेक, बलवंत करायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed