फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen burnt effigy of BJP state president

कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of BJP state president
चंपावत मोटर स्टेशन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए हैं। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मोटर स्टेशन तक जुलूस निकाला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बंशीधर भगत को पद से हटाने की मांग।
विज्ञापन

इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के संचालन में हुई बैठक में बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं का कहना था कि कड़ाके की ठंड में दिल्ली बार्डर पर कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। भाजपा सरकार किसानों की सुध लेने को तैयार नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उत्तम देव, निर्मला गहतोड़ी, पूरन कठायत, उमेश खर्कवाल, विकास साह, अमीर बख्श, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, आशा आर्या, अभिषेक गंगोला, तुषार वर्मा, धीरज सिंह नेगी, दीपक नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed