{"_id":"fa33e59244f01b4cc8587cfdae56e782","slug":"congress-comes-to-power-in-2017-pradeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 में फिर सत्ता में आएगी कांग्रेस : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 में फिर सत्ता में आएगी कांग्रेस : प्रदीप
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि 2017 में कांग्रेस फिर सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मिशन-2017 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन
लोनिवि विश्राम गृह में हुई बैठक में पूर्व सांसद ने कहा कि विधायक हेमेश खर्कवाल के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने चंपावत जिले में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। विशेषकर चंपावत विधानसभा क्षेत्र के विकास की ऐसी नींव रखी गई है, जो इस विधानसभा को मॉडल बनाने का काम करेगी। कहा कि केंद्र से मदद नहीं मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्य के विकास में दिन-रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को अवगत कराते हुए मिशन 2017 को सफल बनाने में जुटने को कहा। विधायक खर्कवाल ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने का आह्वान किया। बैठक में मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट, सुरेश खर्कवाल, निर्मला मौनी, सभासद देवेंद्र सिंह, अनिल प्रसाद सिन्हा, लक्ष्मण सिंह पाटनी, अनिल चौधरी, अमित भट्ट, खालिद अंजुम, बसंत राय, नवीन बोहरा, सज्जाद अंसारी, कादिर अली, गजेंद्र पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन