फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress Candidates Nomination in Champawat

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने भरा नामांकन, अंतिम दिन दो निर्दलीयों ने भी पर्चा भरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress Candidates Nomination in Champawat
चंपावत सीट के उपचुनाव में आरओ हिमांशु कफल्टिया के सम्मुख नामांकन पंत्र जमा कराती कांग्रेस प्रत् - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने बेहद सादगी से नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा जमा करने के अंतिम दिन बुधवार को उन्होंने निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया के समक्ष नामांकन पत्र भरा। इस सीट पर टनकपुर के दीपक बेलवाल और पिथौरागढ़ के हिमांशु गड़कोटी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सपा प्रत्याशी मनोज भट्ट भी नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन

आठ साल तक जिलाध्यक्ष रहने के बाद कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं निर्मला गहतोड़ी ने नामांकन पत्र जमा करने से पहले तहसील परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गहतोड़ी ने कहा कि महंगाई और अन्य दिक्कतों को देखते हुए सादगी से नामांकन करने का निर्णय लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की भी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के लिए पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विपक्ष के नेता यशपाल आर्या, उप नेता भुवन कापड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपाध्यक्ष अल्का पाल, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, लोहाघाट के खुशाल सिंह अधिकारी, नानकमत्ता के गोपाल राणा, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी आदि चंपावत पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
चंपावत। नामांकन पत्रों को भरने का आज अंतिम दिन था। इसी के साथ अब 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 17 मई को नामांकन पत्रों की वापसी होगी जबकि मतदान 31 मई को होगा। वोटों की गिनती तीन जून को होगी।

दल- प्रत्याशी
भाजपा- पुष्कर सिंह धामी
कांग्रेस- निर्मला गहतोड़ी
सपा- मनोज भट्ट
निर्दलीय-दीपक बेलवाल और हिमांशु गड़कोटी
कांग्रेस प्रत्याशी की संपत्ति का ब्योरा
निर्मला गहतोड़ी के पास नकदी 70 हजार रुपये और पति प्रयाग दत्त गहतोड़ी के पास 50 हजार
बचत खाते में 3.79 लाख रुपये, पति के खाते में 3.77 लाख और संयुक्त खाते में 10.01 लाख रुपये
बचत और बीमा: 30.10 लाख
12 तोला सोना और पति के पास एक सोने की चेन
प्रत्याशी के पास दो नाली जमीन मुड़ियानी और एक नाली जमीन में मादली में मकान बना है। पति के नाम हल्द्वानी में 43200 वर्ग फीट जमीन है।
परंपरागत वोटरों को बचाने के साथ युवाओं को जोड़ने की कवायद
चंपावत। कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी ने दो सेट में नामांकन पत्र भरा। पहले नामांकन में दो दशक से कांग्रेस से जुड़ी पूर्व प्रधान और संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी आशा देवी और दूसरे नामांकन पत्र में युवा नेता चंपावत विधानसभा क्षेत्र के आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी विमल पांडेय को प्रस्तावक बनाया गया। एससी महिला को प्रस्तावक बनाकर परंपरागत अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने की कोशिश की गई है, वहीं महिलाओं को भी लुभाने का प्रयास है। युवा विमल पांडेय के जरिये नौजवानों को साथ लेकर चलने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed