फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress burnt by breaking martyr memorial, burnt effigy of state government

शहीद स्मारक तोड़ने से भड़केकांग्रेसी, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt by breaking martyr memorial, burnt effigy of state government
चंपावत मोटर स्टेशन में राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर/पिथौरागढ़। ऋषिकेश में शहीद राज्य आंदोलनकारी का स्मारक तोड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मोटर स्टेशन पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जिनके बूते सत्ता में काबिज हुई है, आज उन्हीं का अपमान किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, उमेश खर्कवाल, विकास साह, हरीश चौधरी, रोहित बिष्ट, चांद बोहरा, मयूख चौधरी, मोनू बोहरा, दीपक कार्की, गोलू गंगोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनकपुर में भी कांग्रेसियों ने शहीद राज्य आंदोलनकारी का स्मारक तोड़ने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीलीभीत चुंगी चौराहे पर किए गए प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार एक के बाद एक जन विरोधी कदम उठा रही है। पूर्व विधायक हेेमेश खर्कवाल और नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में गोपाल बिष्ट, देवेंद्र सिंह, भैरव दत्त जोशी, कामरान अंसारी, सतीश पांडेय, कादिर अली, अशोक मुरारी, गजेंद्र पाल, चंदन बाबा, भीम सिंह, रूपेश सक्सेना, नीरज मिश्रा, मो. दानिश, निखिल प्रजापति, विनोद ओली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उक्त घटना के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बृृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन के पास एकत्र हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके पर पुष्कर सिंह बिष्ट, विरेंद्र कन्याल, शंकर खड़ायत, विजय, पुष्कर बिष्ट, योगेश नगरकोटी, जावेद खान, पवन महरा, त्रिलोक बिष्ट, कार्तिक, लक्ष्मण, कैलाश जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed