फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   conflict in indo-nepal Border banbasa

नेपाली कैरियरों ने सीमा पर लगाया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
conflict in indo-nepal Border banbasa
बनबसा में भारत नेपाल सीमा पर भारतीय कस्टम के खिलाफ अपने भूभाग पर जाम लगाती नेपाली कैरियर। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भारत से नेपाल के लिए साइकिलों पर सामान न ले जाने देने से भारतीय कस्टम के रवैये से खफा नेपाली कैरियरों ने सोमवार को भारत- नेपाल सीमा स्तंभ सात के पास नेपाली भूभाग में जाम लगा दिया। वे भारतीय कस्टम के व्यवहार से अपनी रोजी रोटी प्रभावित होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

इसके विरोध में वे भारत से नेपाल को ट्रांसपोर्ट के वाहन भी रोकने की मांग करने लगे। उन्होंने भारतीय ट्रांसपोर्ट वाहनों को पूरी तरह चेक किए बिना नेपाल भेजने पर भारतीय कस्टम की भूमिका पर संदेह जताया। अधूरी चेकिंग कर भारत के ट्रांसपोर्ट वाहनों से प्रतिबंधित सामान नेपाल भेजने की आशंका भी जताई।
विज्ञापन

पहले करीब 500 नेपाली कैरियर साइकिलों पर नेपाल के लिए सामान ढोते थे। कोरोना काल में आवाजाही बंद होने के कारण इनका कारोबार ठप रहा। इस वर्ष मार्च से भारत-नेपाल सीमा पर कुछ प्रतिबंधों के साथ नेपाली नागरिकों का आवागमन शुरू हुआ है लेकिन भारतीय कस्टम साइकिलों पर अधिक सामान को नेपाल नहीं ले जाने दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्टम अधिकारियों का कहना है कि नेपाल को केवल ट्रांसपोर्ट से ही सामान भेजा जा सकता है जबकि नेपाली कैरियरों ने पूर्व की भांति साइकिलों से भी अधिक सामान ढोने की अनुमति मांगी है। नेपाली कैरियरों का कहना है कि भारतीय ट्रांसपोर्टरों के दबाव पर ही भारतीय कस्टम विभाग उन्हें कारोबार नहीं करने दे रहा है।
इसी कारण पिछले वर्ष लॉकडाउन से पहले बनबसा में केवल पांच ट्रांसपोर्ट थे, लेकिन इस वर्ष मार्च के बाद भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल को सामान की सप्लाई शुरू होते ही यहां डेढ़ दर्जन के करीब छोटे-बड़े ट्रांसपोर्ट खुल गए हैं। इससे बनबसा बाजार का खुदरा व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है।

इस सीमा पर भारतीय कस्टम का काम भारत-नेपाल व्यापार संचालित करना है। सीमा पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कस्टम एक्ट के तहत बिल ऑफ एक्सपोर्ट और आईजीएसटी आदि कागजात होने जरूरी हैं। ट्रांसपोर्ट से नियमों के तहत सामान की आपूर्ति नेपाल के लिए की जा रही है। नेपाली नागरिक अपनी घरेलू जरूरत की पूर्ति के लिए सामान ले जा सकते हैं।
- केएस शुक्ला, कस्टम अधीक्षक, बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed