फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Completion of full-fledged ropeway in 2019

वर्ष 2019 में पूरा होगा पूर्णागिरि रोपवे का निर्माण

Fri, 29 Dec 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Fri, 29 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Completion of full-fledged ropeway in 2019
चंपावत सर्किट हाउस में जिले की प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जिला कार्यालय सभागार में सीमांत एवं पूर्णागिरि क्षेत्र में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्णागिरि रोपवे के निर्माण पर हो रही देरी, पूर्णागिरि धाम के रास्ते में छतरियों के निर्माण, ठूलीगाढ़ से भैरव मंदिर तक सड़क निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। 


इस मौके पर बताया गया कि पूर्णागिरि रोपवे का निर्माण कार्य 2019 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ठूलीगाढ़ से भैरव मंदिर तक सड़क निर्माण के संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट ने बताया कि कार्य प्रगति पर है और 15 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा।  सीडीओ एसएस बिष्ट ने कहा कि पूर्णागिरि धाम में 10 सोलर लाइट लगाने की कार्रवाई गतिमान है। प्रभारी मंत्री ने 40 सोलर लाइट लगाने को कहा। उन्होंने लो वोल्टेज में सुधार करने तथा तीन कंप्यूनिटी  शौचालयों का निर्माण करने को कहा। बताया गया कि पूर्णागिरि मार्ग में टाइल्स, बैंच व रेलिंग का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

 
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि बेटियां अपनी मन की बात रख सकें इसके लिए सभी स्थानों पर सीलबंद बाक्स स्थापित करें। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कहा कि डंपिंग जोन की मिट्टी को रोकने हेतु वायरक्रेट लगाने के निर्देश एनएच को दिए गए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी के अलावा पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, हेमेश कलखुड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री कालेज में एमएससी संकाय खोलने की मांग 
चंपावत। महिला बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या को विभिन्न संगठनों की ओर ज्ञापनों के पुलिंदे सौंपे गए। भंडार बोरा के ग्रामीणों ने गांव के लिए मंजूर सड़क में निर्माण शुरू करने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में चंचल सिंह, विपिन सिंह, विमल कुंवर, नवीन सिंह कुंवर, बसंत सिंह, सतीश सिंह आदि शामिल थे।  छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर  डिग्री कालेज में एमएससी संकाय शुरू किए जाने की मांग की।


ज्ञापन देने वालों में बसंत जोशी, प्रमोद बडेला, दीपांशु चतुर्वेदी, अभिषेक गंगोला, चंचल सिंह, रोहित कार्की आदि शामिल थे। सीमांत रायल के पूर्व सैनिक नारायण सिंह के नेतृत्व में दीवान सिंह, तान सिंह, अर्जुन सिंह, दान सिंह, गणेश सिंह आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में सड़क सुविधा सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed