{"_id":"5fc7d2928ebc3ec5ef031d26","slug":"complete-the-schemes-before-the-end-of-the-financial-year-champawat-news-hld40597183","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व करें योजनाएं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व करें योजनाएं पूरी
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में जिला योजना की बैठक में मौजूद डीएम और अन्य अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला सभागार में डीएम एसएन पांडेय की अध्यक्षता में जिला योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले पूरे कर लिए जाएं। विभाग अधूरे कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी कार्यों को इसी वर्ष में पूर्ण करें।
उन्होंने सूचना विभाग को सांस्कृतिक दलों को रोस्टर के तहत कोविड-19 के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिया। जिन विद्यालयों में शौचालय निर्माण के प्रस्ताव हैं, वहां शौचालय में पानी की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए समय-समय पर अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो योजनाएं मार्च तक पूर्ण हो रही हैं या जो बड़ी योजनाएं हैं, उन्हें पूर्ण करने के लिए राशि की मांग करें। शीघ्र ही राशि अवमुक्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुदान के तहत जो भी कृषि उपकरण, बीज, रसायन आदि देने हैं उस पर प्राथमिकता के तहत कार्य करें।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
चंपावत। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सीईओ आरसी पुरोहित, डीएचओ सतीश कुमार शर्मा, दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता, भेषज समन्वयक कमलेंद्र यादव, जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जल निगम ईई वीके जोशी, पीएमजीएसवाई के ईई एपी जोशी, ग्रामीण निर्माण विभाग केके जोशी और अन्य विभागीय अधिकारी रहे। संवाद