{"_id":"5a47d01a4f1c1bc5668b80a1","slug":"complete-demarcation-of-24-meter-land-in-perennial-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क में 24 मीटर भूमि का सीमांकन पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क में 24 मीटर भूमि का सीमांकन पूर्ण
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क का चंपावत से गुजरने वाला बायपास रुट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बन रही बारहमासी (ऑल वेदर) सड़क में जिला मुख्यालय में बाइपास सड़क के लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है। बाइपास के लिए प्रस्तावित 24 मीटर भूमि के सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही मुड़ियानी से पूल्ड हाउस तक बनने वाली बाइपास सड़क पर पेड़ों गिनती शुरू हो गई है। जिसके लिए राजस्व, वन विभाग और एनएच की टीम को भी सर्वे टीम में शामिल किया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद बाइपास का काम शुरू कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि बाइपास सर्वे कार्य पूरा होने के बाद वन विभाग की टीम पेड़ों में घन लगाकर पेड़ों की गिनती शुरू करेगी। सर्वे टीम में लोनिवि, वन विभाग, एनएच के कर्मचारी शामिल है। लोनिवि के अमीन रामीराम ने बताया कि मुडिय़ानी से पूल्ड हाउस तक बाइपास सड़क निर्माण में आने वाली नाप, बेनाप भूमि और पेड़ों का सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य चार-पांच दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर वनरक्षक प्रकाश गिरि, दीपक मिश्रा, हेतराम, बंशीधर आदि कर्मचारी शामिल रहे।