फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete contract yesterday teachers and deepen the crisis

अनुबंध पूरा, कल से फिर गहराएगा शिक्षकों का संकट

Sat, 21 Nov 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 21 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन

विकासखंड के ज्यादातर विजिटिंग शिक्षकों का 89 दिन का अनुबंध शनिवार को पूरा हो गया। अब सोमवार से इन माध्यमिक स्कूलों के सम्मुख शिक्षकों की कमी का संकट फिर से गहराएगा। विजिटिंग शिक्षकों ने अनुबंध के नवीनीकरण के बगैर शिक्षण कार्य कराने से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


इस साल अगस्त में चंपावत सहित जिले के सभी चारों विकासखंडों में 230 प्रवक्ता और एलटी शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। ये नियुक्ति 89 दिनों की थी। पाटी, बाराकोट, लोहाघाट के बाद चंपावत ब्लॉक के अध्यापकों के अनुबंध की अवधि पूरी हो गई। विजिटिंग शिक्षकों ने नवीनीकरण से संबंधित नए अनुबंध के साथ पिछले 89 दिनों के मानदेय की मांग की है। उनका कहना है कि वे सिर्फ मौखिक आदेश के आगे अध्यापन कार्य नहीं कराएंगे। साथ ही अब इन शिक्षकों के सम्मुख रोजगार का संकट भी पैदा हो गया है। इन शिक्षकों द्वारा अध्यापन नहीं कराए जाने की दशा में एक बार फिर से अध्यापकविहीन स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


उधर, मुख्य शिक्षाधिकारी नवीन चंद्र पाठक का कहना है कि विजिटिंग शिक्षकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नया अनुबंध पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने छात्र हित में शिक्षण कार्य जारी रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed