फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Companing of BJP in Champawat

उपचुनाव को नेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव प्रचार शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Companing of BJP in Champawat
बनबसा आनंदपुर में जनसंपर्क करते पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार शुरू कर दिया है। इसके लिए पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने चंदनी एवं आनंदपुर गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि मुख्यमंत्री की जीत से चंपावत का संपूर्ण विकास संभव होगा। इस मौके पर शंकर लाल वर्मा, हेमा जोशी, दीपक रजवार, जय चंद, भगत सिंह, उमेश चंद्र भट्ट, देवेंद्र ठाकुर, सरस्वती चंद, देवकी चंद, मंजू चंद आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार शुरू किया
चंपावत। विधानसभा उप चुनाव के लिए विपक्षी दल प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पाए हैं लेकिन भाजपा ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। लोहाघाट के पालिकाध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा और बाराकोट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अमकड़िया, ओखलढुंगा, सिप्टी, सैंदर्क, कोयाटी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। संवाद
विज्ञापन

उपचुनाव में सीएम धामी को समर्थन देंगे पूर्व सैनिक
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक में चंपावत में होने वाले विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समर्थन देने का निर्णय लिया। कैप्टन रघुवीर सिंह ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत सीट से चुनाव लड़ना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। धामी के विधायक बनने पर जिले में जिले में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। लीग के अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता में कैप्टन हयात सिंह बिष्ट ने संचालन किया। बैठक में हयात सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह ढेक, इंद्र सिंह देउपा, बलवंत सिंह देउपा, शिवराज सिंह, भगवान सिंह फर्त्याल, कलावती देवी, खीमा देवी, चनी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed