फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Committee taken dicision

मां शीतला देवी मंदिर में नहीं चढ़ेगी बलि

Fri, 24 May 2019 10:48 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 24 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Committee taken dicision
चंपावत जिले में स्थित शीतला देवी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

जिले के लधियाघाटी के ग्राम पंचायत मछियाड़ में स्थित लधियाघाटी क्षेत्र का प्रसिद्ध धाम मां शीतला देवी मंदिर में अब मंगलवार को पशु बलि नहीं हो सकेगी। ग्रामीणों ने इस संबंध में बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मंदिर कमेटी के सदस्य जगत सिंह बगोटी की अध्यक्षता और हरीश जोशी के संचालन में हुई बैठक में कमेटी सदस्यों एवं लधियाघाटी क्षेत्र के लोगों की ओर से सर्वसम्मति से राजेंद्र कोटिया को साल भर के लिए मंदिर का पुजारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष से मां शीतला देवी मंदिर मे मंगलवार को होने वाली बलि प्रथा पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाएगा।

बैठक में कमेटी सदस्यों और ग्रामीणों ने पिछले वर्ष के आय व्यय के बारे में चर्चा की। बैठक में लधियाघाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मछियाड़, साल, चौड़ापिता, कुल्याल गांव, रीठासाहिब, मेलाचौक आदि गांवों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed