{"_id":"47ed222665a64e8b7ee9244a4f151095","slug":"committee-formed-to-examine-applications-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन पत्रों की जांच के लिए बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन पत्रों की जांच के लिए बनाई कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व उप निरीक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम, सीओ और आरआई से समन्वय बनाने को कहा गया।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षकों के 21 पदों के लिए आवेदन पत्र 10 नवंबर तक जमा होंगे। आवेदन पत्रों की जांच के लिए बाराकोट के एसडीएम, डीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी की जांच समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
दिसंबर में अभ्यर्थियों की शारीरक दक्षता परीक्षा होगी। जिसके लिए दवाइयां, डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था को स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए।
सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। इसके लिए संबंधित एसडीएम को परीक्षा केंद्र के लिए केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और पर्यवेक्षक के साथ जोनल, सेक्टर की नियुक्ति कर परीक्षा संबंधी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीएस डोभाल, जेएस राठौर, मुख्य कोषाधिकारी खजान चंद्र पांडेय, सीडीओ श्याम सुंदर पांगती, डीडीओ विवेक उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, एसआईपी पीतांबर भट्ट, एएसआई कुंवर राम आदि मौजूद थे।