फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Combing in Indo-Nepal Border

भारत-नेपाल सुरक्षा एजेंसियों ने की सीमा पर संयुक्त गश्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Combing in Indo-Nepal Border
बनबसा में भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी, वन विभाग और एपीएफ नेपाल के जवान। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी, वन विभाग और एपीएफ नेपाल के कर्मियों ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त की। सीमा पर नया अतिक्रमण, वन कटान आदि अनियमितता नहीं पाई गई। सीमा के पास रहने वाले ग्रामीणों से बाहरी, अनजान, संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस आगमन को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता के चलते एसएसबी 57वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बीपीएस नेगी ने जवानों को सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत बनबसा धनुषपुल स्थित 57वीं वाहिनी की ए कंपनी के जवानों ने वन विभाग, नेपाल की एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के साथ भारत-नेपाल सीमा पर गश्त की। एसएसबी ए कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट डीएस कार्की ने बताया कि सोमवार को भारत नेपाल पिलर संख्या 804/8 से 802/11 तक की गई गश्त में किसी तरह का नया अतिक्रमण, वन कटान नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती ग्रामीणों से अनजान, बाहरी, संदिग्ध लोगों के बारे में पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने हालात सामान्य बताए। गश्त में एसएसबी धनुषपुल सीमा चौकी कमांडर एएसआई दिलीप सिंह, एएसआई जगदीप सिंह, पांच जवान, वन विभाग के वन दरोगा महिम गिरि समेत तीन वनकर्मी, एपीएफ नेपाल के इंस्पेक्टर एचबी बस्नेत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed