फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Colorful cultural programs were celebrated in the ongoing Deep Festival in Devidhura

...तेरी रंग्याली पिछौड़ी कमू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Colorful cultural programs were celebrated in the ongoing Deep Festival in Devidhura
देवीधुरा के दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराही धाम देवीधुरा में चल रहे दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। सोमवार की रात को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सुमनलता, राजेश बिष्ट, राजेंद्र पुनेठा ने किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण जोशी के दिशा निर्देशन में चल रहे महोत्सव में लोहाघाट से पहुंची कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण की टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। लोक गायक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पहुंचे लोक कलाकारों ‘कोटगाड़ी की देवी मैय्या तू दैणि है जाए’ वंदना से कार्यक्रमों की शुरूआत की। तेरी रंग्याली पिछोड़ी कमू तेरी रंग्याली पिछौड़ी हो, पार भिड़े की बसंती छोरी रूमाझुमा गीतों पर दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गए। वहां कीर्ति जोशी, अमित लमगड़िया, नवीन राणा, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, ईश्वर सिंह बिष्ट, गोकुल कोहली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed