फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   College

बनबसा डिग्री कालेज के नए भवन का हुआ लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
College
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम के उद्घाटन मौके पर उत्तराखंड लोकन - फोटो : TANAKPUR
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्थानीय डिग्री कॉलेज के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने अगले सत्र से बनबसा राजकीय महाविद्यालय में बीए में गृह विज्ञान और इतिहास विषय शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नवनिर्मित भवन की चहारदीवारी एवं कंपाउंड को पक्का करने के लिए यूपी निर्माण निगम को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक कैलाश गहतोड़ी की अध्यक्षता और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में मंत्री और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एससी पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। यामिनी और अन्य छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्राचार्य और प्राध्यापकों द्वारा अपने वेतन से जुटाई गई धनराशि से जरूरतमंद 15 छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर की फीस और ड्रेस का वितरण विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने प्राचार्य से महाविद्यालय को दो सौ फर्नीचर, हाई रेजूलेशन के सीसी कैमरे और आवश्यक क्रीड़ा सामग्री का स्टीमेट बनाने को कहा। उच्च शिक्षा निदेशक डा. एससी पंत ने महाविद्यालय को हर संभव सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां राज्य सहकारिता बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, राज्य सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, नगर पंचायत सदस्य रेनू अग्रवाल, एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीओ बीसी पंत, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, टनकपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, हेमा जोशी, शंकर लाल वर्मा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता चंद, शारदा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विमल मिश्र आदि थे।
उधर, महाविद्यालय की पंचम सेमेस्टर की छात्रा मीना भंडारी ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को 40 छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र भी सौंपा।
महाविद्यालय में नेपाल के छात्रों को भी प्रवेश देने की मांग
बनबसा (चंपावत)। तृतीय सेमेस्टर की छात्रा जया ने मंत्री को मांग पत्र देकर महाविद्यालय में बीए में इतिहास, भूगोल, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान शुरू करने, एमए की कक्षाएं शुरू करने, रोजगारपरक और तकनीकी शिक्षा शुरू करने की मांग की। इसके अलावा महाविद्यालय में नेपाल के छात्रों को भी प्रवेश देने की मांग की गई है जिससे बनबसा का डिग्री कॉलेज भारत-नेपाल के बीच मैत्री सेतु का भी काम कर सके।
परीक्षा में शामिल होने को 75 प्रतिशत हाजिरी जरूरी
बनबसा (चंपावत)। महाविद्यालयों में दस सितंबर से पूर्व एक साथ छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव में बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। महाविद्यालय के टापर छात्र-छात्राएं छात्रसंघ में नामित किए जाऐंगे। छात्र छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत पूरी नहीं होने पर वे परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। यह कहना है उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का।
राजकीय महाविद्यालय के नए भवन के लोकार्पण के मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य में तीन लाख छात्र-छात्राएं महाविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं। राज्य में 2147 प्राध्यापकों के सापेक्ष 1837 प्राध्यापक नियुक्त हैं। सुपर 50 योजना के तहत 50 प्रतिभावान कमजोर आयु वर्ग के बच्चों को इंजीनियरिंग, आईआईटी, मेडिकल आदि में प्रवेश दिलाने को सरकार एक करोड़ से अधिक का व्यय कर रही है। महाविद्यालयों को पुस्तक दान के तहत 70 प्रतिशत महाविद्यालयों में शत प्रतिशत पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं।

अब राज्य में सांध्य कालीन अध्यापन की भी व्यवस्था की जा रही है। कहा कि महाविद्यालयों में 30 प्रतिशत प्रवेश बढ़ाए गए हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत प्राचार्यों को प्रत्येक महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पीसीएस, मेडिकल, इंजीनियरिंग आईआईटी और पीएचडी में चयनित कराने को कहा गया है।

बनबसा में राजकीय महाविद्यालय के लोकार्पण मौके पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत करती महाविद्यालय की छा?

बनबसा में राजकीय महाविद्यालय के लोकार्पण मौके पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत करती महाविद्यालय की छा?- फोटो : TANAKPUR

बनबसा महाविद्यालय में नवनिर्मित भवन लोकार्पण मौके पर विखर व्यक्त करते मंत्री डा.धन सिंह रावत।

बनबसा महाविद्यालय में नवनिर्मित भवन लोकार्पण मौके पर विखर व्यक्त करते मंत्री डा.धन सिंह रावत।- फोटो : TANAKPUR

बनबसा महाविद्यालय में जरूरतमंद छात्र छात्राओं को सहयोग प्रदान करते विधायक कैलाश गहतोड़ी।

बनबसा महाविद्यालय में जरूरतमंद छात्र छात्राओं को सहयोग प्रदान करते विधायक कैलाश गहतोड़ी।- फोटो : TANAKPUR

बनबसा डिग्री कालजे के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते राज्य के उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत

बनबसा डिग्री कालजे के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते राज्य के उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत - फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed