फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cold Weather in April 2023

Champawat News: अप्रैल में भी सेक रहे आग

Mon, 24 Apr 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cold Weather in April 2023
लोहाघाट/चंपावत। मौसम का मिजाज बदलने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अप्रैल में मैदानी क्षेत्रों में लोग गर्मी से परेशान हैं लेकिन चंपावत और लोहाघाट में लोग ठंड से बचाव करने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोगों ने फिर से ऊनी कपड़े निकाल लिए हैं। 95 वर्षीय जयदत्त ओली, 86 वर्षीय भवानी दत्त राय, 82 वर्षीय गोविंद देवी आदि का कहना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इतनी ठंड उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। चंपावत में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव का लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कई लोग टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं जिनमें से अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जुनैद ने लोगों से सावधानी बरतने के साथ खानपान में विशेष ध्यान देने, बीमार होने पर नजदीकी अस्पताल में उपचार कराने और तय समय पर सही मात्रा में दवाएं लेने की सलाह दी है।


उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात से फिर ठिठुरन



पिथौरागढ़। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर सोमवार को हिमपात हुआ। हिमपात के कारण शाम के समय जिले भर में ठिठुरन महसूस की गई। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।


सुबह जिले में मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। इस कारण जिलेभर में शाम के समय ठिठुरन महसूस की गई। जिला मुख्यालय में भी शाम के समय आसमान बादलों से घिरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed