{"_id":"5c0aab6ebdec22413f5da33f","slug":"cms-imposed-on-dirt-in-hospital-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल परिसर में गंदगी पर सीएमएस को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल परिसर में गंदगी पर सीएमएस को लगाई फटकार
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट सीएचसी में प्रदर्शन करते मध्यगंगोल से आए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर पर गंदगी पर चिकित्साधीक्षक को फटकार लगाई।
शुक्रवार को सीएमओ डॉ. खंडूरी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को अस्पताल से मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. एलएम रखोलिया रोगियों का उपचार कर रहे थे, जबकि दो चिकित्सक अवकाश में थे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में जगह -जगह गंदगी मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह को कूड़े का सही तरीके से निस्तारण करने के साथ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आपात सेवा कक्ष में जंग लगे उपकरण, साज-सज्जा उपकरण, फर्नीचर और पुरानी टंकी को तत्काल हटाने और आपरेशन थियेटर में मानकों के अनुसार सभी उपकरण रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने खराब पड़ी एक्सरे मशीन को ठीक कराने का प्रस्ताव बनाकर चिकित्सा प्रबंध समिति से ठीक करवाने निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के अंतर्गत बन रहे गोल्डन कार्डों को बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजाना 50 से 100 कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। सीएमओ ने डाक्टरों को बाहर से दवाएं न लिखने की सख्त हिदायत दी।