Uttarakhand: सीएम धामी ने बनबसा बाढ़ग्रस्त और जलभराव क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश दिए
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बनबसा, टनकपुर के बाढ़ग्रस्त और जलभराव क्षेत्रों का हेलीकाॅप्टर से निरीक्षण किया।
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बनबसा, टनकपुर के बाढ़ग्रस्त और जलभराव क्षेत्रों का हेलीकाॅप्टर से निरीक्षण किया। इसके बाद वे बनबसा एनएचपीसी पहुंचे जहां से वे टनकपुर के लिए रवाना हुए। उन्हें बनबसा में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करना था लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते वे बनबसा नहीं रूके। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ और जलभराव नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
डीएम और अधिकारियों को बरसात में सतर्क रहने को कहा। बाढ़ और जलभराव से हुए नुकसान का सर्वे करने, बनबसा में बरसाती पानी निकासी की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
ये पढ़ें- सीएम धामी बोले: शारदा घाट बनाया जा रहा भव्य, आपदा प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
भारी बरसात से जिले में हुई एक जनहानि : डीएम
टनकपुर डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि भारी बारिश के दौरान सोमवार तक जनपद में एक जनहानि, 17 गाय और 43 बकरियों की हानि हुई हैं। वहीं 02 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त, 42 भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत शिविर एवं उनके रिश्तेदारों के पास पहुंचाया गया है।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami conducted an aerial survey of the flood-affected areas of Tanakpur, Banbasa and Khatima areas of Kumaon division. pic.twitter.com/hlwWikJx6v
— ANI (@ANI) July 9, 2024