फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cm Dhami Became MLA of Champawat

धामी बोले, जीवनभर चंपावत की धरती से प्यार निभाऊंगा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cm Dhami Became MLA of Champawat
उपचुनाव जीतने के बाद चंपावत बस अड्डे के पास जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उपचुनाव दलीय सीमा से ऊपर था। इसमें दलों की दीवार ढह गई। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘जो दिया है प्रेम मुझको उसे भुला ना पाऊंगा, जीवन भर चंपावत की धरती से अपना प्यार निभाऊंगा..।’
विज्ञापन

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बस अड्डे (मोटर स्टेशन) पर हुई सभा में सीएम ने लोगों का आभार जताते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां मां पूर्णागिरि, मां बाराही, गोल्ज्यू देवता ने बुलाया है। अब रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से कहा कि उनके आशीर्वाद से राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास को बनाए रखते हुए उत्तराखंड को आगे बढ़ाएंगे। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि वह लोगों के सुख-दुख में हर वक्त साथ रहेंगे। सभा का संचालन दीपक रजवार ने किया। कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, सुरेश गढ़िया, प्रमोद नैनवाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश महराना, दीपक पाठक आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली। कार्यकर्ता जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन

ये घोषणाएं कीं
-चंपावत में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कैंपस बनेगा।
-टनकपुर-जौलजीबी सड़क से तल्लादेश को जोड़ा जाएगा।
-हिंगला देवी और चाय बागान से रोपवे बनेगा।
-चंपावत भारत के नक्शे पर चमकेगा।
जीत के बाद गोल्ज्यू मंदिर में नवाया शीश
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड जीत के बाद गोल्ज्यू मंदिर में शीश नवाया। उनके साथ उनकी पत्नी गीता धामी, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा भी थे। पुजारी सुमित नाथ, विकास गिरि और जोगेंद्र नाथ ने पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकर्ता पांडेय के घर झोली-भात खाया
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना के बाद आरएसएस पृष्ठभूमि के भाजपा नेता श्याम नारायण पांडेय के घर झोली-भात खाया। इस दौरान विद्याभारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक सुरेश पांडेय, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, शिव अरोड़ा, ओएसडी गिरिजा शंकर पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed