फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM can perform Bhoomi Pujan of ISBT tomorrow

Champawat News: कल आईएसबीटी का भूमि पूजन कर सकते हैं सीएम

Fri, 24 Nov 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 24 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
CM can perform Bhoomi Pujan of ISBT tomorrow
टनकपुर आईएसबीटी में सीएम के संभावित भूमि पूजन की तैयारी करते एडीएम और अन्य अ​धिकारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवंबर को टनकपुर में रोडवेज के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का भूमि पूजन कर सकते हैं। अभी सरकारी तौर पर कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने इस संभावना के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर आईएसबीटी क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। उनके साथ एसडीएम आकाश जोशी, रोडवेज के महाप्रबंधक पवन मेहरा, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के ईई अशोक स्वरूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
तेजी से हो रहा पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण
55.90 करोड़ की परियोजना को फरवरी 2025 तक पूरा किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। यहां रोडवेज के छह दशक पुराने मंडलीय कार्यालय भवन के स्थान पर आईएसबीटी बनाने का काम शुरू हो गया है। पुराने भवन को तोड़ा जा रहा है। मंडलीय कार्यालय के संचालन के लिए कच्चा निर्माण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के तीन डिपो टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़ का मंडलीय कार्यालय टनकपुर में है। राष्ट्रपति ने दिसंबर 2022 में आईएसबीटी का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस साल 15 जनवरी को टनकपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस जगह पर इसी साल आईएसबीटी का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के जीएम पवन मेहरा का कहना है कि रोडवेज कार्यशाला, जीएम कार्यालय के अलावा जल निगम के स्टोर वाली जमीन के कुल 45,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 55.90 करोड़ रुपये की इस परियोजना को कार्यदायी एजेंसी सीएनडीएस को फरवरी 2025 तक पूरा करना है। पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। वाहन फिटनेस और धुलाई स्थल को तोड़ा जा रहा है। शेष अन्य भवनों को भी दिसंबर तक ध्वस्त कर दिया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed