फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM became proud wearing the cap of his father's Mahar Regiment

Champawat News: स्व. पिता की महार रेजिमेंट की कैप पहन गदगद हुए सीएम

Sat, 02 Nov 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
CM became proud wearing the cap of his father's Mahar Regiment
बनबसा में सीएम को महर रेजिमेंट की कैंप पहनाते पूर्व सैनिक। संवाद
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिकों के साथ दीपावली पर्व मनाने बनबसा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत हुआ। एनएचपीसी में हुए कार्यक्रम में सर्व प्रथम बनबसा टनकपुर स्थित गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने सीएम को उनके पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की महार यूनिट की रेजिमेंटल कैप पहना स्वागत किया।
विज्ञापन

सीएम ने पूर्व सैनिकों का आभार जताते हुए भारत और नेपाल से आए भारतीय सेना के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों से कहा कि वह आज भी सैनिक हैं, जो अन्य रूपों में देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कहा कि अब राज्य के शहीद परिवारों को 10 की जगह 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। संचालन जिला पंचायत सदस्य और पूर्व सैनिक पुष्कर दत्त कापड़ी और कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी ने किया। आभार समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने जताया। कार्यक्रम में एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास, महाप्रबंधक विद्युत मो. जावेदअंसारी, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल उमेद सिंह, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कर्नल भवानी दत्त जोशी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन गणेश पाल, कैप्टन दिनेश चंद्र भट्ट, सूबेदार केएन बैज, नेपाल से आए सूबेदार बहादुर चंद, असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


--------
सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच से रोशन होते हैं दीपावली के दीपकः सीएम
-सीएम ने सीमा पर तैनात वीर जवानों संग मनाई दीपावली
-नेपाल सीमा बनबसा पहुंचकर वीर सैनिकों,पूर्व सैनिकों को दी दीपावली की बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बनबसा। सरहदों पर सेना की सुरक्षा कवच से ही दीपावली के दीपक रोशन होते हैं। हमारे जवान 24 घंटे देश की सीमा पर तैनात हैं। इस महत्वपूर्ण पर्व पर अपने परिवार से दूर रहने के बावजूद आपके उत्साह में कोई कमी नहीं है। मुझे जवानों की बीच रहकर अपार खुशी हो रही है। आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। यह बात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान एसएसबी में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहां परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है।

सीएम ने कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण हमारे ही देश में बनकर तैयार हो रहे हैं, इनका इस्तेमाल सेना कर रही है। इस दौरान उन्होंने एसएसबी के जवानों, सीआईएसएफ के जवानों, पूर्व सैनिकों से भी भेंट की और उनके साथ भोजन किया। इस दौरान एसपी अजय गणपति, डीएम नवनीत पांडे आदि मौजूद रहे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed