फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cloudy , the temperature dropped and breaking

बादल छाए, तापमान गिरा और छंट गए

Tue, 02 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 02 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

सूखे की मार और अवषर्ण का संकट दूर करने के लिए चंपावत जिला मुख्यालय में प्राकृतिक बादल बनाकर बरसात कराने का अनूठा प्रयोग दूसरे दिन भी जारी रहा। गुजरात के राजकोट से आए मेघराज मशीन के निर्माता मोहन भाई और उनकी टीम मंगलवार को भी अपने प्रयास में जुटी रही।

विज्ञापन


मंगलवार को एक बार फिर से मोहन भाई ने मनचाही बरसात कराने का दावा दोहराया। मेघराज मशीन के चलने के बाद से वातावरण में परिवर्तन आना शुरू हो गया है। मंगलवार को चटख धूप खिलने के बावजूद आसमान में हल्के बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अलबत्ता शाम होते होते बादल गायब हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि जिले को सूखे की चपेट से बचाने के लिए डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी और जिला लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत की ओर से अनूठा प्रयोग कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मेघराज मशीन के प्रयोग से वातावरण में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के आयनों को एकत्र कर दो तीन दिनों से लेकर 15 दिनों के भीतर कृत्रिम बादल बनाकर बरसात कराई जाएगी। डीएम के अनुसार यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो जिले के अन्य विकासखंडों में भी इसको आजमाया जाएगा।

रात में बिजली कटने से हुई दिक्कत
चंपावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में किए जा रहे अनूठे प्रयोग के पहले ही दिन बिजली कटने से दिक्कत हो गई। सोमवार रात पावर कट होने से मशीन बंद हो गई। अलबत्ता मंगलवार सुबह को जनरेटर की उपलब्धता के साथ ही मशीन को फिर से शुरू कर दिया गया है।

लोगों में मशीन देखने को लेकर उत्सुकता
चंपावत। गुजरात से उत्तराखंड के चंपावत में आकर मनमाफिक बरसात कराने का दावा करने वाले मोहन भाई की मेघराज मशीन देखने को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है। अनूठे प्रयोग की खबर सार्वजनिक होने के बाद मंगलवार सुबह से मशीन को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। लोग छोटी सी मशीन को देख कर कयासबाजी करते देखे गए।


दावों के सच होने का है इंतजार
चंपावत। मेघराज मशीन से तीन से 15 दिनों के भीतर में 15 किलोमीटर की परिधि में बरसात होने के दावों के सच होने का लोगों को इंतजार है। इस अनूठे प्रयोग के लिए मोहन भाई को गुजरात से यहां बुलाने वाले लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत का कहना है कि दावा यकीनन सच साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed