{"_id":"591dda624f1c1b7419f22943","slug":"cleanliness-meeting-every-month-in-the-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह हो गांवों में स्वच्छता बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह हो गांवों में स्वच्छता बैठक
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 18 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला आशा संसाधन केंद्र हिमालय अध्ययन केंद्र पाटी विकासखंड में कम्युनिटी फॉर हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण उप समितियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम हुआ। जिला कम्यूनिटी मोबिलाइजर जगदीश जोशी ने राशन वितरण प्रणाली में सुधार करने, उप केंद्रों में प्राथमिक उपचार की निरंतरता बनाए रखने, किशोरी, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार सुचारु रूप से उपलब्ध कराने, वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में अतिरिक्त मदद करने पर जोर दिया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समितियों को दी गई रकम का उपयोग साफ सफाई, स्वच्छता व पोषण में ही खर्च करने की बात कही। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक दीपक जोशी ने इन समितियों की हर माह नियमित रूप से बैठक करने की हिदायत दी। विकासखंड के प्रत्येक गांव में अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराया जाएगा।
बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर बिंद्रा बिष्ट का कहना था कि प्रत्येक गर्भवती मां व बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पास जमा करने को कहा। ब्लाक समन्वयक पुष्पा जोशी ने समिति के अध्यक्षों, आंगनबाड़ी वर्कर्स, एएनएम से ग्राम स्वच्छता समिति की बैठकों में नियमित रूप से हिस्सा लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर आशा फैसिलेटर गीता बोहरा, मंजू जोशी, एएनएम गंगा गुसांई, नारायणी, जानकी गहतोड़ी आदि मौजूद थी।