फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Clean chit to both teachers for beating the student

छात्र की पिटाई में दोनों शिक्षकों को क्लीन चिट!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Clean chit to both teachers for beating the student
गुड़गांव के अस्पताल में इलाज कराता शिक्षक की पिटाई से कथित रूप से चोटिल कन्यूड़ा का छात्र ठाकुर स - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कन्यूड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षकों की ओर से कथित पिटाई मामले की विभागीय जांच पूरी हो गई है। चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्ली के प्रधानाध्यापक प्रमोद शर्मा ने विभागीय जांच पूरी कर ली है। मगर अभी उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। उधर सूत्रों के मुताबिक विभागीय जांच में आरोपी दोनों शिक्षकों को क्लीन चिट मिली है। छात्र का इलाज कराने के लिए माता-पिता गुरुग्राम गए हैं, जिससे उनके बयान दर्ज नहीं हो सके है।
विज्ञापन

आरोप है कि 24 जुलाई को एक छात्रा से विवाद होने के बाद शिकायत पर कन्यूड़ा के कक्षा नौ के छात्र ठाकुर सिंह की दो शिक्षकों ने पिटाई कर दी, जिसमें ठाकुर सिंह का एक पांव फैक्चर हो गया था। तामली थाने में कथित रूप से पिटाई करने वाले दो शिक्षकों पर आईपीसी की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी दोनों शिक्षकों ने कहा कि छात्र को चोट लगने की वजह स्कूल से घर जाते समय गिर गया था। थानेदार वीएस रमौला का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। छात्र के परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

गुड़गांव में चल रहा कन्यूड़ा के चोटिल छात्र का इलाज
चंपावत। जख्मी छात्र ठाकुर सिंह को चंपावत जिला अस्पताल से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से रेफर किया गया था। इसके बाद पिता भरत ठाकुर बेटे को गुरुग्राम के अस्पताल ले गए। भरत ठाकुर ने बताया कि बेटे के पांव में प्लास्टर लगा है और तीन सप्ताह आराम करने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि शिक्षकों से भयभीत उनका बेटा ठीक होने के बाद दुबारा कन्यूड़ा स्कूल नहीं जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed