फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Classes are ongoing in the courtyard

आंगन में चल रही हैं कक्षाएं

Mon, 01 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Mon, 01 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन

 नेपाल सीमा से जुड़े मडलक में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा कक्षों के अभाव के कारण छात्र छात्राओं को बाहर पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां छह से 12 तक की कक्षाओं को संचालित करने के लिए कुल नौ कक्षा कक्ष हैं। जिसमें दो कक्ष जूनियर हाईस्कूल के समय बनाए गए हैं। जो अब पूरी तरह जीर्ण हो गए हैं तथा थोड़ी सी बरसात होने पर टपकने लगते हैं।

विज्ञापन

इन्हीं कमरो में स्टाफ रूम, लैब, पुस्तकालय, वाचनालय बनाया गया है। प्रधानाचार्य एसएस कंबोज के अनुसार वर्ष 2006 से यहां इंटर कक्षाएं शुरू होने के बाद जूनियर हाईस्कूल का विलीनीकरण हो गया था। वर्तमान में विद्यालय  की छात्र संख्या 458 है। कक्षा कक्षों के न होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। विद्यालय के लिए छह कमरों की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह खाती के अनुसार यह नेपाल सीमा में मडलक क्षेत्र का एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज है। जिसमें सह शिक्षा संचालित की जाती है। उन्होंने डीईओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर यहां इंटर स्तर के भवनों का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है। साथ ही विद्यालय को सड़क से जोड़ने की भी आवश्यकता बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed