फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities. people face problems for water

Champawat News: पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुखर

Sun, 23 Apr 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 23 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities. people face problems for water
लोहाघाट की पेयजल समस्या और अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन सौ
लोहाघाट (चंपावत)। शहर में पेयजल किल्लत और उप जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर करने की नगर पालिकाध्यक्ष ने मांग की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। शहर के लोगों को सप्ताह में तीन दिन पानी मिल रहा है। शहर में कई जगह पाइपलाइन लीक होने से पानी बर्बाद हो रहा है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने के साथ लोगों की पेयजल समस्या के समाधान की मांग की गई है। उप जिला अस्पताल में एक वर्ष से खराब ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट ठीक कराने, आईसीयू का संचालन कराने, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती की पहल करने की मांग की है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। लोहाघाट शहर के लोगों को रोजाना 20.70 लाख लीटर की जरूरत है लेकिन उपलब्धता बमुश्किल 10.30 लाख लीटर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed